Last modified on 6 अक्टूबर 2020, at 23:32

तोता-मैना जैसी बातें / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:32, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सोने जैसे दिन हों भाई
चंदा जैसी अपनी रातें,
परीलोक के मीठे किस्से
तोता-मैना जैसी बातें।
तो भाई, यह दुनिया अपनी
एक कहानी जैसी होगी,
पापा होंगे जैसे राजा
मम्मी रानी जैसी होगी।