Last modified on 7 अक्टूबर 2020, at 15:17

विदा / सिर्गेय येसेनिन / रमेश कौशिक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:17, 7 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिर्गेय येसेनिन |अनुवादक=रमेश कौ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह येसेनिन की अन्तिम कविता है। आत्महत्या करने से पहले येसेनिन ने अपने ख़ून से एक काग़ज़ पर यह कविता लिखकर छोड़ दी थी।

विदा
मेरे मित्र विदा
                मित्र प्यारे
                 तुम हृदय में बसे मेरे

इस पूर्व निश्चित विदा-बेला में
छिपा है वायदा भावी मिलन का

बिना कुछ बोले
बिना हाथों को मिलाए
ले रहा तुमसे विदाई
                               मित्र मेरे
मायूस मत होना
              न आँखों में व्यथा ढोना

मृत्यु का आना
न कोई बात होती है नई
ज़िन्दगी तो मित्र
                 इससे भी गई बीती