भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चलो पहाड़ों पर घूमेंगे / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:52, 7 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब तो गरमी की है छुट्टी,
चलो, पहाड़ों पर घूमेंगे।

रंग-रंग के फूलों वाली
देखेंगे फूलों की घाटी,
जिसने ऐसे फूल खिलाए
देखेंगे वह सोना माटी।
खूब चढ़ाई चढ़कर हम तो
ऊँची चोटी पर जाएँगे,
और वहाँ सूरज दादा को
जरा नमस्ते कर आएँगे।

सीना ताने ये चट्टानें
झर-झर-झर झरनों के गाने,
सुनकर थोड़ा हम झूमेंगे
चलो, पहाड़ों पर घूमेंगे।