भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
गरम-गरम चीले / प्रकाश मनु
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:58, 7 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
खाए गरम-गरम जब चीले,
बोले मामा बड़े रँगीले
खाओगे यदि तुम ये चुनमुन
हो जाओगे झट फुर्तीले।
पीले-पीले गरम-गरम हैं,
ऐसे अजब-गजब ये चीले।