भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैं भी वही आदमी हूँ / अरविन्द यादव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:57, 22 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द यादव |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं भी वही आदमी हूँ
जिसे तुम, तुम्हारे वेद, शास्त्र, पुरान
मानते हैं ईश्वर का अंश।

तो फिर क्यों, सदियों से मुझे
किया जा रहा है अपमानित
नीच कहकर।

क्यों हमारे पूर्वजों को नहीं दिया गया
शिक्षा का, समानता का वह अधिकार
जो मिलता है उनको जो मानते हैं
ईश्वर को अपनी जागीर।