भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गलतफ़हमी अपनों में / अशेष श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:58, 23 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशेष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

गलतफ़हमी अपनों में
कुछ इस तरह बढ़ती गयी
जो बात बोली ही नहीं
वो ही बार-बार सुनी गयी...

उस दीवार के क्या कहने
कठोर प्रहार दृढ़ता से सह गयी
भरोसा था बहुत अपनों पर
टूटी नहीं और मज़बूत हो गयी...

हवाओं की अपनी सियासत थी
प्यार में तो वहीं थम गयी
और नफ़रत में शिद्दत से
आँधियाँ बन दूर तक फैल गयी...

झूठी बात ज़ोर से दोहराते
सच्ची हो गयी
सच्ची बात सिसकियाँ भरती
झूठी हो गयी...

कल रात यों अचानक नींद
मेरी खुल गयी
औरों में देखी जो बुराई
ख़ुद में ही मिल गयी...

मंज़िल तलाश करते हुए
उम्र निकल गयी
उस ईश को जबसे भजा
दिल को तसल्ली मिल गयी...