Last modified on 3 दिसम्बर 2020, at 00:00

दोहा - 3 / रत्नावली

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:00, 3 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रत्नावली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatDoha}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऊपर सों हरि लेत मन, गांठि कपट उर माहिं।
बेर सरिस रतनावली, बहु नर नाहि लषाहिं॥

पिय साँचो सिंगार तिय सब झूँठे सिंगार।
सब सिंगार रतनावाली, इक पिय बिनु निस्सार॥

असन बसन भूषन भवन, पिय बिन कछु न सुहाय।
भार रूप जीवन भयो, छिन छिन जिय अकुलाय॥

रतन जनक धन ऋन उऋन, बहु जग जन गन होइ।
पै जननी ऋन सो उऋन, होइ बिरल जन कोइ॥

सोइ सनेही जो रतन, करहिं विपति में नेह।
सुष संपति लषि जन बहुरि, वनें नेह के गेह॥