भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंदर कुछ तब्दील न बाहर बदला है / राज़िक़ अंसारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:16, 18 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem> अंदर कु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंदर कुछ तब्दील न बाहर बदला है
हम तुम बदले और न मंज़र बदला है

बाक़ी हर सामान पुराना है घर में
बदला तो हर साल केलेंडर बदला है

हम ने पर्दा डाल रखा है आंखों पर
चहरा तो एहबाब ने अक्सर बदला है

मौसम को भी चार महीने लगते हैं
आपने साहब रोज़ करेक्टर बदला है

समझौते के दर पर दस्तक देगा कौन
शीशा बदला और न पत्थर बदला है