भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब है शिकवा बदल गये सब लोग / राज़िक़ अंसारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:06, 20 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem> अब है श...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब है शिकवा बदल गये सब लोग
जैसे ढाला है , ढल गये सब लोग

ज़िन्दगी ला रहे थे पटरी पर
रेल आई कुचल गये सब लोग

रख दिया सच निकाल कर मुंह से
झूट सारा निगल गये सब लोग

छोड़िए फिर कोई नया फ़ितना
उनसे कहना संभल गये सब लोग

नौकरी की तलाश में घर से
नौकरी पर निकल गये सब लोग