भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब पपीहे ने पुकारा / अज्ञेय

Kavita Kosh से
रजनी.भार्गव (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 07:50, 8 अक्टूबर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सन्नाटे का छन्द / अज्ञेय }} <poem> जब प...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब पपीहे ने पुकारा---मुझे दीखा---
दो पँखुरियाँ झरीं गुलाब की, तकती पियासी

पिया--से ऊपर उस फ़ूल को

अऊठ ज़्यों ओठों तले।

मुकुर मे देखा गया हो दृष्य पानीदार आँखों के।

हँस दिया मन दर्द से--
’ओ मूढ! तूने अब तलक कुछ नहीं सीखा।’
जब पपीहे ने पुकारा--मुझे दीखा।

इलाहाबाद
१ अगस्त, १९४८