भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खबरों की दुनिया में / सदानंद सुमन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:34, 9 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सदानंद सुमन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खबरों की दुनिया में
कोई भी खबर
महज एक खबर होती है
चाहे जैसी भी हो
वह खबर

खबरों की दुनियां में
हर खबर एक जिंस है
बाज़ार की मांग के अनुसार
सजाई जाती है यहाँ
हर खबर

खबरों की दुनियां में
कोई मोल नहीं संवेदना का
तुम्हारी पीड़ाओं-यातनाओं की कथा
बना दी जाती है सनसनीखेज
जिसे ले-ले कर चटखारे
सुनते-सुनाते हैं लोग
और भूल जाते हैं फिर

खबरों की दुनियां में
छाये रहते भेड़िये
छायी रहती हैं
खूबसूरत जिस्मों की मलिकाएँ
छाये रहते हैं
सपनों की दुनिया के नकली राजकुमार
ताकि उन्हें दखो
और भूल जाओ अपनी पीड़ा
और भूल जाओ उस इरादे को भी
जो बनता जा रहा था खतरनाक
उनके तिलस्म के लिए!