Last modified on 8 अक्टूबर 2008, at 20:37

काला राक्षस-12 / तुषार धवल

Lina jain (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 20:37, 8 अक्टूबर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुषार धवल }} वो जो नया ईश्वर है वह इतना निर्मम क्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वो जो नया ईश्वर है वह इतना निर्मम क्यों है ?

उसकी गीतों में हवस क्यों है ?

किस तेज़ाब से बना है उसका सिक्का ?


उसके हैं बम के कारखाने ढेर सारे

जिसे वह बच्चों की देह में लगाता है

वह जिन्नातों का मालिक है

वह हँसते चेहरों का नाश्ता करता है


हँसता है काला राक्षस मेरे ईश्वर पर

कल जिसे बनाया था

आज फिर बदल गया

उसकी शव-यात्रा में लोग नहीं

सिर्फ़ झंडे निकलते हैं