भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्रय शक्ति / देवेश पथ सारिया

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:32, 27 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेश पथ सारिया |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया के सबसे अमीर आदमी की
क्रय-शक्ति की भी
एक अधिकतम सीमा होती है
जिसके बाद कोई फ़र्क़ नहीं रह जाता
उसमें और मुझमें

एक सीमा के बाद वह नहीं खरीद सकता
एक समय का राशन तक
यह जानकर, मुझे पर्याप्त लगा
अपनी जेब में पड़ा सौ रुपए का नोट