Last modified on 27 मार्च 2021, at 00:02

जाग्या किसान / रणवीर सिंह दहिया

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:02, 27 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रणवीर सिंह दहिया |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खेत क्यार ख़ूब कमाया रै,
करकै नै कमाल दिखाया रै,
संघर्ष का राह अपनाया रै,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का॥

देश की आजादी खातर अपनी ज्यान खपाई हमनै
पंजाब हरियाणा बिहार मैं न्यारी रीत चलाई हमनै
अंगरेजां का भूत बनाया रै,
सब किमैं दा पर लगाया रै,
फेर देश आजाद कराया रै,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का॥

देश आजाद होये पाछै हम हरित क्रांति ल्याये भाई
खेत क्यार कामवण तैं हम कदे नहीं घबराये भाई
हिंदुस्तान आगै बढ़ाया सै,
सात आसमान चढ़ाया सै,
हटकै नै संघर्ष चलाया सै,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का॥

हमनै पहले भी संघर्ष करे उणमैं लाठी गोली खाई रै
जय जवान जय किसान की बढ़िया तस्वीर बनाई रै
सरहद पै नाम कमाया सै,
देश का सम्मान बढ़ाया सै,
जवान कदे ना घबराया सै,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का॥

तीन काले कानूनों के खिलाफ आज आवाज़ उठाई
जुल्मो सितम कै साहमी लड़ण की रिवाज़ चलाई
हम आगै बढ़ते जारे भाई,
संघर्ष बिगुल बजारे भाई,
रणबीर क़लम चलारे भाई,
जाग्या किसान हिंदुस्तान का॥