भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोग बस्ती के / रामकिशोर दाहिया

Kavita Kosh से
डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:51, 6 मई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामकिशोर दाहिया }} {{KKCatNavgeet}} <poem> रीड क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रीड को बोझे झुकाए
घर-गृहस्थी के
और ले आये बखेड़े
लोग बस्ती के।

रेत के सूखे कणों में
स्रोत जल ढूंँढे़
तोड़ते तटबंध चढ़कर
धूप के बूढ़े
भूल बैठी नाव फिर से
घाट-गश्ती के।

फड़फड़ाती पंख चिड़िया
गिन रही तिनके
घोंसलों के पास बिखरे
खण्डहर जिनके
याद आते
आज वे दिन
मौज-मस्ती के।

खेत पर सरसों खड़ी
सब अटकलें सुनती
धार पैनी फाँसने को
पल नये बुनती
तेल की
परछाइयों में
बोल हस्ती के।

-रामकिशोर दाहिया