भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिन आते हैं / इसाक अश्क

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:55, 12 मई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इसाक अश्क |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNavgee...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोते हैं
जब नयन
अधर मुस्काते हैं
ऐसे दिन
हाँ, ऐसे दिन भी
आते हैं
 
सबके अपने
अलग-अलग हैं
            तौर-तरीके जीने के
जगह-जगह से
फटी उम्र को
            जैसे-तैसे सीने के

बिना पिये
महुआ
ताड़ी मदमाते हैं

इस दुनिया की
चहल-पहल के-
                    रँग-ढँग दस्तूर निराले
उजले वसन
पहन बैठे हैं
          मन से जनम-जनम के काले

करनी से
हर कथनी को
झुठलाते हैं