Last modified on 20 मई 2021, at 17:51

मुस्कान वाले नाग/रामकिशोर दाहिया

डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 20 मई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामकिशोर दाहिया }} {{KKCatNavgeet}} <poem> उठ रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
उठ रहे
दंगे-धुएँ हैं
नून-रोटी साग पर
हो गया
चलना जरूरी
आग फैली आग पर

पीर की
अनुभूतियाँ भी
शब्द पाकर
बोलती हैं
खीर टेढ़ी हो
भले पर !
तह परत को खोलती हैं
तिलमिलाये
भाव लेकर
रागिनी है राग पर

रोटियाँ, घर,
द्वार, कपडे
दाँव में खुद को
लगाकर
फिर मुसीबत
झेलने को
पग धरे
आगे बढ़ाकर
मंत्र जागे
पढ़ रहा
मुस्कान
लीले नाग पर
  
-रामकिशोर दाहिया