भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक दहक अंगार/ रामकिशोर दाहिया

Kavita Kosh से
डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:09, 1 जून 2021 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

              
  
हमें फ्रेम के
अन्दर मढ़कर
चले गये तुम छोड़-छाड़ के
आदत नहीं
शलाकाओं की
बाहर निकले तोड़-ताड़ के

बन्द गुफा के
भीतर तुमने
वर्षों रात गुजारे दिन थे
लगें खिलौना
प्राणहीन हम
नज़र तुम्हारी ताकत बिन थे
बीज पेड़ के
हम अँकुराये
निकले पत्थर फोड़-फाड़ के

कोई चीज
आग की रोड़ा
कैसे कहाँ भला कब बनतीं ?
एक दहक
आकर दिलाये
लपटें उसकी छतरी तनतीं
जिसने रोका
लिंगी मारी
रखा उसी को मोड़-माड़ के

तीरंदाजी
नहीं काम की
बेतुक हुआ निशाना साधा
औरों को
पटखनी लगाने
करते रहे स्वयं बल आधा
अपने कद को
दिये ऊँचाई
सारी टूटन जोड़-जाड़ के
        
-रामकिशोर दाहिया