Last modified on 5 जून 2021, at 22:42

वैज्ञानिक दृष्टि / रणवीर सिंह दहिया

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:42, 5 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रणवीर सिंह दहिया |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वैज्ञानिक दृष्टि बिन सृष्टि नहीं समझ मैं आवै॥
कुदरत के नियम जाण कै समाज आगै बढ़ पावै॥
1
किसनै सै संसार बणाया किसनै रच्या समाज यो
म्हारा भाग कहैं माड़ा बाँधैं कामचोर कै ताज यो
सरमायेदार क्यों लूट रहया सै मेहनतकश की लाज यो
क्यों ना समझां बात मोटी कूण म्हारा भूत बणावै॥
2
कौण पहाड़ तोड़ कै करता धरती समतल मैदान ये
हल चला खेती उपजावै उसे का नाम किसान ये
कौण धरा चीर कै खोदै चांदी सोने की खान ये
ओहे क्यों कंगला घूम रहया चोर बण्या धनवान ये
करमां के फल मिलै सबनै क्यों कैहकै बहकावै॥
3
हम उठां अक अनपढ़ता का मिटा सकां अन्धकार यो
हम उठां अक ज़ोर जुलम का मिटा सकां संसार यो
हम उठां अक उंच नीच का मिटा सकां व्यवहार यो
जात पात और भाग भरोसे कोण्या पार बसावै॥
4
झूठ्याँ पै ना यक़ीन करां म्हारी ताकत सै भरपूर
म्हारी छाती तै टकरा कै गोली होज्या चकनाचूर
जागते रहियो मत सोइयो म्हारी मंज़िल ना सै दूर
सिरजन होरे हाथ म्हारे सैं घणे अजब रणसूर
नया समाज सुधार का रणबीर रास्ता बतावै॥