भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूल्हों का बाजार / संजीव 'शशि'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:33, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव 'शशि' |अनुवादक= |संग्रह=राज द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो बोले ऊँची बोली वो,
है पहला हकदार।
सजा है दूल्हों का बाजार।।

जैसा दूल्हा चाहें आकर,
वैसी रकम लगाएँ।
जितना गुड़ डालेंगे भाई,
उतना मीठा पाएँ।
इंजीनियर, डॉक्टर, टीचर,
बिकने को तैयार।

पैदा होने से सर्विस तक,
जितनी रकम लगायी।
लड़की के पापा से करनी,
है सारी भरपाई।
प्यार भरे रिश्तों में देखो,
जारी है व्यापार।

बेटी देने वाला देखो,
बना हुआ फरियादी।
बिन दहेज कैसे कर पाये,
वह बिटिया की शादी।
बिन दहेज वाली दुल्हनिया,
है किसको स्वीकार।