भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नदी खारी हुई / संजीव 'शशि'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव 'शशि' |अनुवादक= |संग्रह=राज द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मिल समंदर से नदी खारी हुई।
जीत कर भी लग रही हारी हुई॥

काँपते थे शैल भी हुँकार से।
लड़ रहा था सत्य की तलवार से।
आज वह तलवार दोधारी हुई।

चाह ने उजियार की ऐसा छला।
दीप कैसा जो तिमिर से जा मिला।
रात काली दीप पर भारी हुई।

दूसरों के काम आऊँ थी लगन।
झूमता था प्रेम में होकर मगन।
आज भौतिकता उसे प्यारी हुई।