भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यही सच है, ये कोई भ्रम नहीं है / भाऊराव महंत

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:07, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भाऊराव महंत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यही सच है, ये कोई भ्रम नहीं है।
ज़मीं पर ज़िन्दगी कायम नहीं है।

मुहब्बत को अदावत में बदल दे,
किसी भी शख़्स में वो दम नहीं है।

भरी दौलत मगर फिर भी घरों में,
ख़ुशी का एक भी आलम नहीं है।

उसे मक्कार या झूठा कहें हम,
जो ख़ुद की बात पर कायम नहीं है।

जहां वालों ग़लत है बात उसकी,
ज़माने में कहे जो ग़म नहीं है।

नहीं कमज़ोर समझो दूसरों को,
यहाँ कोई किसी से कम नहीं है।

भला महफ़िल हमें क्यों दाद देगी,
तरन्नुम में अगर सरगम नहीं है।