Last modified on 14 जून 2021, at 23:06

खूब सिक्का चला आपका / नन्दी लाल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:06, 14 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नन्दी लाल |अनुवादक= |संग्रह=आँगन क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खूब सिक्का चला आपका।
हो गया बावला आपका।

मेरे घर तक उजाला हुआ,
दिल बराबर जला आपका।

यूँ ही चलता रहा आज तक,
प्यार का सिलसिला आपका।

मन धुला या धुला हो न हो,
खूब चेहरा धुला आपका।

सबको देखा किये उम्र भर,
हाय क्या हौसला आपका।

कल भी था आज भी रंग में,
क्या अजब जलजला अपका।

सेंध घर में हमारी लगी,
दोस्त आना खला आपका।