भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इन्सान / सुदर्शन रत्नाकर

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 22 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन रत्नाकर |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूरज निकला तो उसने
सब पर अपनी किरणें बिखेरीं
चाँद निकला तो उसने
सबको सफ़ेद चाँदनी से नहला दिया
हवा बही तो उसने
तन बदन को छू लिया
फूल खिले तो उन्होंने
अपनी ख़ुशबू से सराबोर कर दिया
पक्षी उड़े तो आसमान की सीमाओं को
लाँघ लिया
इन्सान उठा, तो उसने घृणा, द्वेष
फैला दिया
तोप तलवार की नोक पर
पूरी धरती को बाँट दिया।