Last modified on 22 जून 2021, at 23:08

ख़्वाहिशें / सुदर्शन रत्नाकर

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:08, 22 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन रत्नाकर |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रात भर दस्तक देती रहीं
मेरे द्वार पर
वो ख़्वाहशें
वो इच्छाएँ
वो सपने
जो दिन के उजाले में
पूरे नहीं हुए थे।
दर दर भटकते रहे दिन भर
कभी भूख बन कर
कभी दवा बन कर
बेरोज़गारी का शाप बन
विवशता की आहें बन कर
बेगुनाहों की लाचारी बन।
सोने नहीं देतीं, वह ख्वाहशें
जो हर मजबूर इन्सान देखता है।