Last modified on 24 जून 2021, at 22:14

पर्यटन स्थल / पंछी जालौनवी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:14, 24 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंछी जालौनवी |अनुवादक= |संग्रह=दो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

होटल, लॉज, मुसाफ़िर ख़ाने
जैसे सेहराओं के वीराने
कश्ती बोट
चलने वाला भी
बच्चों के
खिलौने वाला भी
इडली डोसा
पिज़्ज़ा बर्गर
लच्छा पराठा
और सॉफ्टी कॉर्नर
सारे वेंडर बदहवास हैं
पर्यटन स्थल
कई दिनों से उदास हैं
मंज़र यहाँ के सारे
अंदर ही अंदर
दम तोड़ रहे हैं
चेहरे उतरे-उतरे से हैं
आस भी जैसे
छोड़ रहे हैं
हर आते जाते
हवा के झोंके को
हाथ दिखा के रोक रहे हैं
अपने मेहमानों के बारे में
कुछ न कुछ पूछ रहे हैं
रस्ते भी यहाँ के अब तो
अपने सय्याहों का
रास्ता देख रहे हैं॥