भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सबसे आगे / गुलज़ार हुसैन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:57, 29 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलज़ार हुसैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उन्हें सबसे अधिक लिखना चाहिए
जिनसे
सदियों तक छीनी जाती रही कलम
उन्हें सबसे अधिक पढ़ना चाहिए
जिन्हें कान में पिघला शीशा डालने का भय दिखाकर
दूर रखा गया पठन -पाठन से
उन्हें सबसे अधिक बोलना चाहिए
जिनकी जुबान पर ताला लगाकर
नजरें नीची रखने को कहा गया
जिन्हें आगे बढ़ने से रोका गया है
उनके केवल चलने से ही कुछ नहीं होगा
उन्हें चलना होगा
सबसे आगे