भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वे कहते हैं पर्वत को सर पे उठा ले / सुरेश कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:44, 12 दिसम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे कहते हैं पर्वत को सर पे उठा ले
कहाँ हैं मगर हौसला देने वाले

बहुत सो लिए छाँव में ये मुसाफ़िर
उमीदों के इस कारवाँ को जगा ले

किसी पेड़ की शाख़ पर ख़्वाब रख दे
कहीं तो तू अपना ठिकाना बना ले

ये सूरज, ये चन्दा, ये तारे, ये दीपक
दिलों में कहाँ इनसे होंगे उजाले

न इतनी भी नफ़रत पनपने दे मन में
ज़रा-सा कहीं एक कोना बचा ले