भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आस्था - 18 / हरबिन्दर सिंह गिल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 28 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यदि हम चाहते हैं
शब्द
अपना अर्थ न बदलें
हमें शब्द में ही
संपूर्ण आस्था रखनी होगी।

संपूर्ण आस्था ही
शब्द को
सही अर्थों में
उजागर करती है
अथवा
संदेह के नाम पर
केवल घरों को
उजड़ते ही देखा है।

यह घर
एक परिवार का
बसेरा हो सकता है
यह घर
एक धर्म का
पूजास्थल हो सकता है
और उससे ज्यादा
घर की
कोई परिभाषा नहीं है।

परंतु मानव ने घर को
बच्चों का एक खिलौना
बनाकर रख दिया है
क्योंकि मानव जन्मजात
मानवता से खेलता रहा है।

इसी खेल में एक ऐसा शब्द है
जिसे मानव ने
बहुत घिनौने रूप से खेला है
और वह शब्द है मातृभूमि