भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नम रूमाल हिलाते लोग / विजय वाते

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:18, 9 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते }} <poem> नम रूम...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नम रूमाल हिलाते लोग।
मन सूखे ले जाते लोग।

होठों पर षड्यंत्री चुप,
मन की गाँठ दिखाते लोग।

चन्दा जाए झूलाघर तो,
घर झूला ला पाते लोग।

अपनी-अपनी पीर लिये सब,
रोते लोग-रूलाते लोग।

शुध्द गणित की भाषा में,
गीत ग़ज़ल अब गाते लोग।