भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सार्थकता / शुभा द्विवेदी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:20, 15 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शुभा द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाने क्या सहेजने लगती हूँ
सभी कुछ तो टूट चूका भीतर ही
सिर्फ ये साबुत देह बची है
क्या इसी को सहेज रही हूँ
क्या इसे ही बचा रही हूँ
जो नश्वर है?
किससे बचा रही हूँ
नश्वर को नश्वर से?
स्वाभिमान, अभिमान, नेह, प्रेम,
ईर्ष्या, क्रोध सभी राग दोषों से तो
मुक्त हो चुकी है आत्मा
निरंतर ही गंतव्य की ओर अग्रसर
हाड़ मांस की देह का अब क्या करूँ?
न जाने कितनी ही इक्षाओं से मुक्त
कर चुकी हूँ इस देह को
फिर भी एक इक्षा शेष
ही रह गयी
नहीं जलाना चाहती चन्दन की
लकड़ियोँ पर इसे
सभी ओर से परित्याग की हुई इस देह को
जलाना चाहती हूँ
प्रकृति के अविशिष्टों के साथ
कुछ शाख से गिरे हुए पत्तों के साथ
कुछ डाली से टूटे हुए
मिटटी में मिले हुए
फूलों के साथ
इसी से शायद निकल कर आएगी
देह के जाने के बाद भी देह की सार्थकता।