भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बचपन - 24 / हरबिन्दर सिंह गिल

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:52, 23 सितम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बचपन एक मजबूत व्यक्तित्व बने
यह इस बात पर निर्भर करता है
उन नन्हे-मुन्नों हाथों ने
कैसे दोस्तों से हाथ मिलाया है।

यही हाथ उस बचपन को
या तो जीत के मंच पर खड़े करते रहेगें
और गले में होंगे तमगे विजय के,
या फिर सिलाखों के पीछे
रहना सिखा देंगे और हाथों में होगी
सजी हथकड़ियाँ।

इसलिये हाथ मिलाने से पहले
यह विचार जरूर कर लो
कि इस मिलन से
हाथों में खिंची भाग्य लकीरें भी
बदल कर रह जा सकती है।