भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बचपन - 26 / हरबिन्दर सिंह गिल

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:52, 23 सितम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नादानियां बचपन का ही दूसरा नाम हैं
इसमें कभी-कभी
जीवन का बहुत गहरा अर्थ छुपा होता है।

बचपन के इस खेल-खेल में
जिंदगी के पासे बदल कर रह जाते है।

बचपन उम्र से पहले ही अपना चोला छोड़ जाता है।
और ही नादानियां गंभीरता का रूप ले
व्यक्तित्व को वक्त से पहले ही
परिपक्व बनाकर
जीवन संघर्ष से उतार देती है।

याद रहे, बचपन अगर गलती करे
एक नादानी है।
परंतु मानव इसे दुहराए तो
एक अपराध है।