भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होरेशियो / येव्गेनी रिज़निचेंका / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:48, 18 जनवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= येव्गेनी रिज़निचेंका |अनुवादक=अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दर्शक मर जाता है अभिनेता में,
अभिनेता मर जाता है निर्देशक में,
निर्देशक मर जाता है नाटक में,
होरेशियो, इन लाशों को हटाओ अब ।

मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय

होरेशियो, शेक्सपीयर के नाटक ’हेमलेट’ का एक पात्र है, जो डचलैण्ड के राजकुमार हेमलेट का मित्र है। होरेशियो हैमलेट का मित्र है और उसके साथ ही विट्टेनबर्ग यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। इसके साथ-साथ वो हेमलेट के मित्र के रूप में डचलैण्ड का राजदरबारी भी है। पर उसके पास दरबार में कोई पद नहीं है। दरबार में चलने वाले विभिन्न षड़यन्त्रों और साज़िशों में वह भाग नहीं लेता। इसलिए लम्बे समय तक जीवित रहता है और राजपरिवार के सभी लोगों के मर जाने के बाद जीवित बच जाता है। हालाँकि नाटक के अन्त में होरेशियो मौत की कामना करता है। आलोचकों के अनुसार होरेशियो नाम शेक्सपियर ने लातिनी भाषा के शब्द ’ ratio (बुद्धि, अक़्ल) से बनाया था, जो नाटक में उसकी भूमिका के अनुकूल था।
 
लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
            Евгений Резниченко
                    * * *
Зритель умирает в актёре,
Актёр умирает в режиссёре,
Режиссёр умирает в спектакле,
Горациоб уберите трупы.

1989