Last modified on 22 फ़रवरी 2023, at 23:27

शब्द की स्वर्ग-यात्रा / कुमार कृष्ण

Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:27, 22 फ़रवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह=धरत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शब्द पहुँच गए एक दिन स्वर्ग-लोक
उन्होंने देखा-
देवताओं के भी हैं बड़े-बड़े राजा
धरती के राजाओं से क्रूर, अय्याश,
भ्रष्ट, दुराचारी
घबरा गए शब्द उनको देख कर
ढूँढ़ने लगे अपने लिए छुपने की जगह
ढूंढते रहे वे सुबह से शाम तक
लगातार
अंततः लौट आए धरती पर
परेशान थे शब्द बहुत परेशान
कितनी खतरनाक है किताबों के बिना
देवताओं की दुनिया।