Last modified on 23 फ़रवरी 2023, at 07:37

स्मृति बची है, मित्र / सुरेश सलिल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:37, 23 फ़रवरी 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश सलिल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उभर-उभरकर आ रहे हैं
मन में अनगिन चित्र
बतलाना मुश्किल बहुत
कैसे हैं वे, मित्र !

उनमें है नदी की कलकल
चाँदी-सी लहरों की झलमल
कौंध और नावों का नर्तन
जल पर पालों का आवर्तन

हुए स्वप्नवत् आजकल
वे सब के सब चित्र
नदी भूमिगत हो गई
स्मृति बची है, मित्र !