Last modified on 31 मई 2023, at 14:47

हिरना खोज रहा कस्तूरी / सुरेन्द्र सुकुमार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:47, 31 मई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेन्द्र सुकुमार |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हिरना खोज रहा कस्तूरी

वन - वन में खूब ही भटके
शूल - धूल में मरुथल अटके
बून्द - बून्द पानी को तरसे
अपना थूक गले में गटके
लगा रहा अब जंगल में फेरी

हिरना खोज रहा कस्तूरी

हाल यही तो अपना भी है
जग तो एक सपना भी है
राम विराजें अपने अन्दर
विरथा माला जपना भी है
झूठी है जो मन्दिर में मूरत हेरी

हिरना खोज रहा कस्तूरी