भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उम्मीदों का भात / दीप्ति पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:02, 8 जून 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीप्ति पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

थकान के चूल्हे पर चढ़ी है
देह की हाँडी
खदबदा रहा है उम्मीदों का भात
सपने सफ़ेद झाग की तरह अंगारों पर गिरते हैं
छन्न छन्न की आवाज़ होती है
मन बेचैन मक्खी सा भिनभिना रहा है
हाथ काँप रहे हैं
सपने जल रहे हैं
भात, अभी सीजा नहीं