भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सांता क्लाज अपना-अपना / अर्चना अर्चन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:18, 21 जून 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्चना अर्चन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कतई जरूरी नहीं
कि हर दफा आए वो
लाल कोट पहनकर।
ये भी कोई शर्त नहीं
कि झूलती हो
चेहरे पर
लंबी सफेद दाढ़ी
हो सकता है
घंटियाँ बजाता हुआ न आए
वो स्लेज पर
और न हो कोई गठरी
कांधे पर उसके
मगर जान लो
जिसके आने का
हो इंतजार
और खिल उठे मुस्कान
जिसकी आहट से
वही है सांता।
सबका अपना-अपना!