भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम की छांव / चित्रा पंवार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:28, 10 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चित्रा पंवार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ओर कहां जाऊंगी
कोई दूसरा ठिकाना है भी क्या
दुख की चटक धूप में झुलस
लौटूंगी हर बार
तुम्हारे प्रेम की ही छांव में
जैसे ईंट पाथते मज़दूर
लौटते हैं बार–बार
पास खड़े नीम की ओट में!