भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लॉकडाउन में लाइब्रेरी / नितेश व्यास

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:59, 12 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नितेश व्यास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिन, शिवाजी सावंत के
बमुश्किल ख़त्म होने वाले उपन्यास की तरह लम्बे
और रात, नरेश सक्सेना की कविताओं की तरह छोटी-छोटी

अपनी शामें
निर्मल वर्मा की कहानियों की तरह धूप-छांव की
लुकाछिपी में बिताता हुआ
मैं
खुद को सपने में दिखता हूँ
मुक्तिबोध के ब्रह्मराक्षस सा।