भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपनी कमीज़ / यूलिया मोरकिना / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:52, 23 जुलाई 2023 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपनी कमीज़ दिल के क़रीब होती है
(यानी अपना स्वार्थ ज़्यादा महत्व रखता है)
और शरीर के क़रीब होते हैं शहर।

और क्या उन सालों का कोई नामोनिशान भी
बाक़ी है,
जिनसे मैं घृणा करती हूँ ?

जली हुई चक्की के दो पाट
दोपहर की धूप में भी
घूमते रहते हैं ज्यों लगातार ।

और किसी से ’मदद’ माँगने के लिए
क्या कोई दूसरी तरह के ऐसे शब्द भी हैं
जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है ?

मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय

अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
             Юлия Моркина
            Своя рубашка...

Своя рубашка к сердцу ближе,
И к телу ближе города.

И существуют ли года,
Которые я ненавижу?

Сгоревшей мельницы круги
В кругу полуденного зноя.

И существует ли другое,
Другое слово «помоги»?

2020