भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नदी बोलती है / कल्पना पंत

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:03, 8 सितम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना पंत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नदी बोलती है
रुई के फाहों से
प्रवासी पक्षी
उतरते हैं
शिवालिक पर
ऊँचे शिखरों पर
उदास हैं वनस्पतियाँ
घिर आया है
ठंडे कोहरे का समुद्र
उड रहा है एकाकी पक्षी
अलकनंदा के किनारे से
मैंने उठाई है मुटठी भर रेत
और बिखर गयी हूँ
शायद,
मैं ही क्रौंच हूँ
मैं ही व्याध
और मैं ही
आदिकवि।