भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विदा केवल शब्द नहीं / कल्पना पंत

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:12, 8 सितम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना पंत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उस दिन मैंने जाना कि
पहाड़ बहरे हो रहे हैं
और हवा का दम घुट रहा है
जब तुमने विदा कहा
तब से वादी के खिले फूल मुरझा गए हैं
और धूप कंपकपा रही है
मैने चिड़िया को चुप देखा
और हिरनी को जड़ पाया
झरने मानो थम गए हैं
नदी किनारे ठिठक गई है
रात यहीं पर रुक गई है।