भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मणिकर्णिका / विज्ञान प्रकाश

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:19, 10 सितम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान प्रकाश |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मणिकर्णिका से उठते
कुछ अर्ध विरामों को निहारता
ये मन
कुछ वाचाल-सा हो जाता है,
जाह्नवी की धाराएँ
अपने पटल पर
दीये की लौ से खेलती
क्षणभंगुरता का एहसास देती हैं,
सोम से श्वेत उधार ले मेघ
बिखरे सितारों से
अठखेलियाँ करते हैं,
रात गहराती है
चिताएँ चटकती हैं
मौन प्रगाढ़ होता है!