भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ताज़ा ख़बर / वंदना मिश्रा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:33, 16 अक्टूबर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वंदना मिश्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भतीजे के जन्म की खबर मिली
व्हाट्सएप पर

फेसबुक पर उसे साझा करते हुए
बहुत पटाखे फोड़े मैंने भी
भाई के नए-नए
बने गृह में प्रवेश भी
फेसबुक से किया

बहन की बेटी की शादी
की खबर
तो तब पता चली जब
उसे दूसरों ने बधाई दी
माला पहने एक चित्र
के सामने
नमन लिख कर
मुड़ ही रही थी कि देखा

अरे! ये तो मेरी माँ की तस्वीर है,
शुक्र है पहचान गई
कुछ रुक कर
एक बुके का चित्र
भी बढ़ा दिया
नमन के आगे।