भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अन्तस भाव / कुलदीप सिंह भाटी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:55, 28 जनवरी 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुलदीप सिंह भाटी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंतस - भावों को
कागज पर
न उतार पाने का दुःख
उतना ही है,
जितना कि

गर्भवती स्त्री के
शिशु की असमय मृत्यु के निमित्त
उसके अंक की रिक्तता।

सच !
सृजन का असामयिक अंत
सदैव विषादपूर्ण होता है।