भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कमल-बुद्ध / सुनील कुमार शर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:06, 18 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनील कुमार शर्मा |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

युद्धरत रहता है
एक कमल तो
सबके भीतर
खिल भी सकता है
एक दिन
सम्भावनाएँ हैं
जाग जायेगा एक दिन
बुद्ध छिपा रहता है
सबके भीतर
बरगद के वृक्ष ने
बताया था,
मैं' को हटाना,
देखोगे अनन्त छुपा है
मैं के भीतर॥