भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हमें अपने बयानों पर भरोसा है / धर्वेन्द्र सिंह बेदार
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:40, 19 अप्रैल 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धर्वेन्द्र सिंह बेदार |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
हमें अपने बयानों पर भरोसा है
हमें अपनी ज़बानों पर भरोसा है
बुलंदी आसमांँ की जल्द छूएँँगे
हमें अपनी उड़ानों पर भरोसा है
हमारे तीर मक़्सद भेद आएँगे
हमें अपने निशानों पर भरोसा है
कभी सर मुल्क का झुकने नहीं देंगे
हमें अपने जवानों पर भरोसा है
किसी को भूख से मरने नहीं देंगे
हमें अपने किसानों पर भरोसा है