भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूप / विष्णुकांत पांडेय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:30, 9 जून 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विष्णुकांत पांडेय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुबह - सुबह जो आई धूप,
शिखर - शिखर मुसकाई धूप ।
बिखर - बिखरकर छप्पर - छत पर,
धरती पर छितराई धूप ।

जाड़े में मनभाई धूप,
गरमी में गरमाई धूप ।
तपती रहती, तन झुलसाती,
बरखा में शरमाई धूप ।

फूल - फूल में, कली - कली में,
धीरे - धीरे, गली - गली में ।
जाने कब खिड़की पर उतरी,
घर में घुसी लजाई धूप ।

सूरज निकला आई धूप,
दिनभर राम दुहाई धूप ।
शाम हुई, सो गई कहीं जा,
अलसाई - अलसाई धूप ।